सोनभद्र पेशाब कांड : दलित युवक के कान में किया पेशाब, आरोपित गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र, अमृत विचार। सोनभद्र जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक दलित युवक के कान में एक दूसरा शख्स पेशाब करता हुआ दिखाई पड़ता है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपित और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। यह बिलकुल उसी तरह का मामला बताया जा रहा है। जिस तरह कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में एक आदिवासी शख्स के ऊपर पेशाब की गई थी।

दरअसल, जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव का यह वायरल वीडियो बताया जा रहा है। जहां पर जवाहर पटेल नाम के शख्स ने पीड़ित के साथ बैठकर पहले शराब पी, उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जवाहर पटेल ने पीड़ित को पीटा और फिर उसके कान में पेशाब कर दी।

पुलिस के मुताबिक दोनों एक दूसरे के परिचित हैं। वहीं पीड़ित को उस रात हुये वाकये की जानकारी वायरल वीडियो सामने आने के बाद हुई है। इसी वजह से पीड़ित ने कोई शिकायत नहीं की थी, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित से बात की और उसके बाद आरोपित शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : मेगा ई-ऑक्शन' के जरिए 77 प्लॉट्स की हुई नीलामी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा