लखनऊ : कानूनगो अब्दुल मन्नान को सस्पेंड करने का आदेश जारी, फरियादियों से वसूली का लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर कानूनगो अब्दुल मन्नान को सस्पेंड करने के निर्देश दिया है। इतना नहीं 35 हजार रूपये लेने के मामले में मोहनलालगंज तहसील के अनुसेवक राम किशोर को भी निलंबित किया जायेगा। 

दरअसल, आज तहसील मोहनलालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने फरियादियों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण, जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी के तहत तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।  

फरियादियों की समस्या सुनवाई के दौरान कानूनगो अब्दुल मन्नान की अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुये तत्काल कानूनगो को सस्पेंड करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही शिकायतकर्ता रेखा रावत ग्राम-शाह महोम्मदपुर ने बताया गया कि भूमि पैमाइश के लिये तहसील के अनुसेवक राम किशोर ने 35 हजार रूपये लिये है, जिसके कारण अनुसेवक को भी सस्पेंड करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके प्लाटिंग करने वाले भू-माफियाओं व संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मोहनलालगंज को निर्देश दिया कि नगर पंचायत  क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष बल दिया जाये साथ ही सुबह के समय नियमित रूप से फील्ड पर निकलकर साफ-सफाई कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा रसोई का बजट, टमाटर के अलावा अदरक, मिर्च और परवल के दाम कर रहे परेशान

संबंधित समाचार