VIRAL VIDEO: पेड़ की ऊंचाई पर भूखे तेंदुए ने बंदर का किया शिकार, वीडियो देखकर यूजर्स शॉक्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर आए दिन खूंखार जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। वहीं तेंदुए के शिकार के वीडियो भी अक्सर देखने को मिलते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिल भी दहल जाएगा। 

दरअसल इस वीडियो में तेंदुआ हाथ धोकर बंदर के पीछे पड़ गया है। ये तो आप जानते होंगे कि तेंदुआ न सिर्फ जमीन पर, बल्कि पेड़ की ऊंचाई पर बैठे जानवरों का भी आराम से शिकार कर सकता है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखने को मिला है। भूख से तड़पड़ता तेंदुआ जंगल में शिकार की तलाश कर रहा था। तभी उसकी नजर पेड़ों पर कूद-फांद कर रहे एक बंदर पर पड़ी। वहीं बंदर को देखते ही तेंदुए ने इसका शिकार करने की ठान ली। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर को अपने जबड़े में कसने के लिए तेंदुआ पहले तो पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुए को देखते ही बंदर उछलकर दूसरे पेड़ पर जा कूदा। बंदर के कूदते ही उसी पेड़ पर तेंदुए ने भी छलांग लगा दी। हालांकि तेंदुए से बचने के लिए बंदर ने एक बार फिर से वापस पहले वाले पेड़ का रुख कर लिया। लेकिन इस बार उसकी किस्मत खराब थी। जैसे ही बंदर पेड़ पर कूदा, उसी के पीछे-पीछे तेंदुए ने भी छलांग लगा दी और बंदर का शिकार कर लिया। इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी शॉक्ड हो गए हैं।

ये भी पढे़ं-  VIDEO: इश्क में खोए नाग- नागिन, सड़क पर किया खुल्म-खुल्ला प्यार, फिर झाड़ियों में हुए मस्त

 

संबंधित समाचार