विपक्षी दलों की बैठक का मकसद लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना है: मल्लिकार्जुग खरगे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुग खरगे ने 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले रणनीति पर चर्चा करने के लिए हो रही 26 विपक्षी दलों की बैठक में मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। खरगे ने विपक्ष की बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत में कहा, ‘‘इस बैठक में हमारी मंशा अपने लिए सत्ता हासिल करने की नहीं है। हमारा इरादा हमारे संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरेपक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है।’’

ये भी पढ़ें - चिराग पासवान अपनी ‘चिंताओं’ पर सकारात्मक चर्चा के बाद हुए राजग में शामिल 

उन्होंने स्वीकार किया कि विपक्षी दलों के बीच राज्य स्तर पर मतभेद हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि ये मतभेद विचारधारा से संबंधित नहीं हैं। कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘ये मतभेद उतने बड़े नहीं है कि हम उन्हें महंगाई की मार झेल रहे मध्यम वर्ग और आम आदमी की खातिर, बेरोजगारी से जूझ रहे हमारे युवाओं की खातिर, गरीबों की खातिर और पर्दे के पीछे चुपचाप कुचले जा रहे दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों की खातिर पीछे नहीं छोड़ सकते।’’

उन्होंने कहा कि यहां 26 दल एकजुट हुए हैं और ये आज 11 राज्यों की सरकारों में हैं। खरगे ने कहा, ‘‘भाजपा को 303 सीट अकेले के दम पर नहीं मिलीं। उसने अपने सहयोगियों के मतों का इस्तेमाल किया और सत्ता में आने के बाद उन्हें त्याग दिया। आज, भाजपा अध्यक्ष और पार्टी नेता अपने पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य दौड़ लगा रहे हैं।’’ 

ये भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल: मतगणना केंद्र पर मिलीं सीलबंद मतपेटियां 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म