लखनऊ: विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आशियाना थाने में एक विवाहिता ने ससुर समेत नंदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का कहना है कि आरोपितों ने उसे बंधक बना घिनौनी हरकत की। विरोध किए जाने पर उसे जिंदा जलाने का भी प्रयास किया है।

मूलरुप से आयोध्या जनपद की रहने वाली पीड़िता का निकाह वर्ष 2021 में साहेल नगर निवासी मोहम्मद वासिम राजा से हुआ था। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग आए-दिन अतिरिक्त मांगों के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुर मोहम्मद वसीक उस पर गलत नीयत रखता था। मौका पाते ही आरोपित उससे छेड़खानी भी करता था। पीड़िता ने मायके वालों को आरोपितों की हरकत बताई थी। 

इस बात से नाराज ससुर और नन्दोई मोहम्मद इरशाद, जमील और शोएब ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की नीयत से पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। इस सम्बन्ध में पीड़िता ने लखनऊ पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर से शिकायत की। जिनके निर्देश पर आशियाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, जानलेवा हमले के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: नहर की पटरी पर एक साथ मृत मिलीं सात गायें, इलाके में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार