बरेली: रामगंगा में युवक डूब रहा है, कुछ लोग टापू पर भी फंस गए हैं...बचा लीजिए
बरेली, अमृत विचार। गुरुवार की सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित आपदा नियंत्रण केंद्र पर अंगूरी गांव से खबर आई कि रामगंगा नदी में एक व्यक्ति डूब रहा है। कुछ लोग टापू पर फंसे हुए हैं। गांव में भयंकर बाढ़ आ गई है। इस सूचना के बाद तत्काल पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे।
नौ बजे से पूरी तैयारी के साथ वायु सेना के जवान, मिलिट्री, आपदा मित्र लाइफ जैकेट पहनकर राहत और बचाव कार्य में जुट जाते हैं। काफी मशक्कत के बाद नदी में डूब रहे युवक को बचा लिया, इससे सभी की जान में जान आई। यह सब मॉकड्रिल के तहत किया गया।
मॉकड्रिल के दौरान टापू में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर अंगूरी गांव में पहुंचता है। पूर्वाह्न 11:15 तक मॉकड्रिल चली। मॉकड्रिल में स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, पुलिस, प्रशासन आदि विभागों का सहयोग रहा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडेय, नायब तहसीलदार अनुजा समेत अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- बरेली: घर से लाखों का जेवर और नकदी ले उड़े चोर, रिपोर्ट दर्ज
