INDW vs BANW : बांग्लादेश ने भारत के सामने चार विकेट पर 226 रनों का लक्ष्य रखा, फरगना हक 107 रन की पारी खेली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरपुर। सलामी बल्लेबाज फरगना हक के अपने पहले शतक की मदद से बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां चार विकेट पर 225 रन बनाए। हक ने 107 रन की पारी खेली जबकि शमीमा सुलताना ने 52 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से स्नेह राणा ने 45 रन देकर दो विकेट लिए। 

ये भी पढ़ें : Team India : जसप्रीत बुमराह एनसीए में खेलेंगे अभ्यास मैच, ऋषभ पंत ने नेट पर शुरू की बल्लेबाजी 

 

संबंधित समाचार