बरेली: प्रदेश सरकार का इस बार 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य- बलदेव सिंह औलख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में इस बार 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिसको लेकर आज आईवीआरआई में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, महापौर उमेश गौतम समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलदेव सिंह औलख राज्य कृषि, कृषि शिक्षा अनुशंधान विभाग उत्तर प्रदेश सरकार , एल वेंकटेश्वर लू (आईएएस) प्रमुख सचिव परिवाहन विभाग रहे। जिनका सभी ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि बलदेव सिंह औलख ने बताया इस प्रदेश सरकार का इस बार 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। बरेली में 40 लाख  पौधे लगाने का लक्ष्य है। 30 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।

इन पौधों को लगाने के साथ में जिन लोगों द्वारा पौधों को लगाया जाएगा वह अपनी जिम्मेदारी समझें पौधे लगाने के बाद उन्हें पानी देना उनकी देखभाल करना आप की जिम्मेदारी बनती है। जिससे पौधे बड़े होकर पेड़ बन सके। यह सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है, अपने खेत घर के पास खलियान में पेड़ पौधे जरूर लगाएं। उसके बाद सभी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पौधों को लगाया।

ये भी पढ़ें : बरेलीः महिला ने आठ साल के बेटे के साथ लगाई ट्रेन के आगे छलांग, मौत

संबंधित समाचार