रामपुर: कनाडा में भारत के महावाणिज्य दूत मनीष से मिले नवेद मियां

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

भारतीयों को वर्क वीजा और ग्रीन कार्ड वीजा की नीति की प्रशंसा की

कनाडा के वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूत मनीष के साथ पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां।

रामपुर, अमृत विचार। कनाडा के वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूत (कौंसल जनरल) मनीष से पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने मुलाकात की है। नवेद मियां की उनसे विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। कनाडा सरकार ने भारतीयों को वर्क वीजा और ग्रीन कार्ड वीजा की नीति की प्रशंसा की।     

नवेद मियां ने बताया कि महावाणिज्य दूत मनीष 1997 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। 22 वर्ष के राजनीतिक करियर में अब तक उन्होंने मॉस्को, ताशकंद, प्राग, कोलंबो और जकार्ता में भारतीय मिशनों में काम किया है। नवेद मियां ने बताया कि मनीष नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में यूएस, कनाडा डिवीजन और विदेश सेवा संस्थान में अवर सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक प्रभाग में उप सचिव भी रहे हैं।

सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है और फिर अप्रैल 2018 से नवंबर 2019 तक आसियान देशों, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और प्रशांत द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों का प्रबंधन करने वाले संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया।

संयुक्त सचिव (प्रवासी भारतीय मामले) के रूप में नवंबर 2019 से अगस्त 2020 तक उन्होंने भारतीय प्रवासियों के साथ जुड़ाव के लिए नीतियां लागू कीं। मनीष ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग में परामर्शदाता (आर्थिक और वाणिज्यिक) के रूप में और कोलंबो योजना सचिवालय और दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम (एसएसीईपी) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा भी वो कई अहम पदों पर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: 24 तक रूट डायवर्ट, भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद

संबंधित समाचार