बरेली: कोविड मरीजों के फीडबैक में उलझे अफसर, मांगे 20 कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोविड-19 के मरीजों के फीडबैक में अधिकारी उलझ गए हैं। हजारों की संख्या में मरीजों का फीडबैक आईजीआरएस प्रणाली पर अपलोड करने को लेकर मौजूदा व्यवस्था लड़खड़ा गई है। फीडबैक में आ रही तमाम दिक्कतों के मद्देनजर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए अब चकबंदी और तहसील सदर से 10-10 कर्मचारियों को मांगा …

बरेली,अमृत विचार। कोविड-19 के मरीजों के फीडबैक में अधिकारी उलझ गए हैं। हजारों की संख्या में मरीजों का फीडबैक आईजीआरएस प्रणाली पर अपलोड करने को लेकर मौजूदा व्यवस्था लड़खड़ा गई है। फीडबैक में आ रही तमाम दिक्कतों के मद्देनजर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए अब चकबंदी और तहसील सदर से 10-10 कर्मचारियों को मांगा गया है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी और तहसीलदार सदर को चिट्ठी भेजी है। एडीएम प्रशासन ने कहा है कि कोविड अस्पतालों में भर्ती और होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड-19 मरीजों से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त फीडबैक में समस्याएं आ रही हैं। समस्याओं का निस्तारण कराते हुए 24 घंटे में कृत कार्यवाही की आख्या पोर्टल पर अंकित करने के निर्देश मुख्यमंत्री पहले ही दे चुके हैं।

बीते दिवसों में विशेष अभियान चलाते हुए पूर्ण रूप से फीडबैक पर कार्यवाही की जा चुकी है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त फीडबैक के अलावा जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर कोविड-19 स्वास्थ्य संबंधित मेन्यू में बहुत संख्या में प्रतिदिन फीडबैक प्राप्त हो रहे हैं। इस कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रतिदिन 20 कर्मचारियों की जरूरत है।

ऐसी स्थिति में दूरभाष पर मरीजों से फीडबैक प्राप्त करने के लिए अपने कार्यालय से 10-10 कर्मचारी, एक टीम लीडर भिजवा दें। प्रतिदिन कक्ष संख्या-7 में प्रशासनिक अधिकारी से अस्पतालों में भर्ती एवं होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों की सूची प्राप्त कर लें और मरीजों से फीडबैक लेकर सूची प्रशासनिक अधिकारी को ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार