बहराइच : पति के व्हाट्सएप पर युवक ने भेजी उसकी ही पत्नी की आपत्तिजनक फोटो, महिला ने किया Suicide  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। जनपद के उदनपुरवा ठोरिया गांव निवासी एक युवक ने महिला के पति को उसकी आपत्तिजनक फोटो भेज दी। इससे पति और पत्नी में विवाद हुआ। विवाद से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उदनपुरवा ठोरिया गांव निवासी प्रियंका देवी (21) की शादी 10 मई 2023 को पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परासिया आलम निवासी अमन कुमार के साथ हुआ था। मृतका की मां लालवंती देवी ने बताया कि गांव निवासी सुनील कुमार ने प्रियंका के पति के व्हाट्सएप पर प्रियंका की आपत्तिजनक फोटो भेज दी। जिस पर पति नाराज हो गया। उसने रात में पत्नी से विवाद किया। विवाद से नाराज युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इस संबंध में क्षेत्राधिकार आनंद कुमार राय ने बताया एक विवाहिता की फंदे पर लटकने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मृतक महिला की मां लालवंती देवी
द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
ये भी पढ़ें -बरेली: घायल अवस्था में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज