अंकुश राजा का सावन स्पेशल गाना 'Bhola Ji' रिलीज, गायक बोले- यह सॉन्ग महादेव के भक्तों को समर्पित 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

अंकुश राजा ने बताया कि भगवान शिव की भक्ति में जो सुकून है वह कहीं और नहीं

मुंबई। गायक अंकुश राजा का सावन स्पेशल गाना भोला जी रिलीज हो गया है। भोला जी गाना टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। 

गाना भोला जी को लेकर अंकुश राजा ने बताया कि भगवान शिव की भक्ति में जो सुकून है वह कहीं और नहीं। इसलिए उनका यह गाना महादेव के भक्तों को समर्पित है। हमारे गाने में महादेव के भक्त की कहानी को पिरोया गया है, जो सावन आते ही दिन रात उनकी भक्ति में डूबा रहता है। ऐसे महादेव के भक्तों के लिए यह गाना बेहद सटीक है। तभी दर्शक और श्रोता गण हमारे गाने को प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cu9WbEcAtFK/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

उन्होंने आगे कहा,  वो कहते हैं ना कि जिसके नाथ भोलेनाथ वह अनाथ नहीं होता है। हमारे इस गाने में हमने इस चीज को भी बखूबी दिखाया है जो अब हर लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। लेकिन हम उन लोगों से भी आग्रह करेंगे, जिन्होंने अब तक इस गाने को नहीं सुना है वह एक बार जरूर इसे ट्यून करें। गाना भोला जी को अंकुश राजा ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अंकुश राजा के साथ कोमल सिंह नजर आ रही हैं। संगीतकार आर्य शर्मा और गीतकार बोस रामपुरी हैं।कोरियोग्राफर विकाश जिसान हैं।

ये भी पढे़ं : 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का संगीत पुराने हिंदी गानों से प्रेरित : Pritam Chakraborty

 

संबंधित समाचार