भारतीय व्यंजनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन, भारतीय व्यंजनों से लेकर मुगलकालीन व्यंजन तक की दी जानकारी 

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

नई दिल्ली। भारतीय व्यजंनों की खुशबू को पूरी दुनिया में पहुंचाने वाली पुस्तक ब्लूंस्बरी हैंडबुक ऑफ इंडियन कुजिन का राजधानी में विमोचन किया गया। द पार्क होटल का संचालन करने वाली कंपनी एपीजे सुरेन्द्र होटल्स प्राइवेट लिमिटेड की अध्यक्ष प्रिया पॉल की मौजूदगी में आयोजित विमोचन समारोह में पुस्तक के सह लेखक सौरिष भट्टाचार्य भी उपस्थित थे।

इस पुस्तक के लेखक  भट्टाचार्य के साथ ही कॉलीन टॉयलर सेन और हेलेर साबेरी भी हैं। होटल ने आज यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी। इस पुस्तक में पंरपरागत भारतीय व्यंजनों के साथ ही मुगलकालीन व्यंजन के बारे में भी जानकारी दी गयी है।

इसके साथ ही व्यंजनों की विशेषता भी बतायी गयी है। इसमें भूगौलिक आधार पर भी व्यंजनों की व्याख्या की गयी है। साथ ही उसके इतिहास और उसके लिए आवश्यक कृषि उत्पाद के बारे में भी बताया गया है।

इस मौके पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें कहा गया कि भारतीय व्यंजन सिर्फ खाना ही नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का उत्सव है। इसमें अलग अलग तरीके लोग भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेते हैं जो भारत की एकता में विविधता को दर्शाता है। इस अवसर पर भारतीय व्यंजनों पर आधारित द ग्रेट इंडिया टेबल लगाया गया जिसमें पूर्वोत्तर से लेकर डेक्कन तक के व्यंजन , बिहार का लिट्टी चोखा, कोलकाता मोचार और दिल्ली की मसहूर चाट भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें-  साहित्य अकादमी का दिव्यांग लेखक सम्मेलन कल, 24 लेखक और कवि होंगे शामिल

संबंधित समाचार