काशीपुर: 175 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस और गो संरक्षण स्क्वायड की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 175 किग्रा प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस दौरान दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

गो संरक्षण स्क्वायड के एसआई प्रवीण सिंह को सूचना मिली कि कुंडा क्षेत्र में ग्राम इस्लामनगर में एक फैक्ट्री के पीछे गन्ने के खेत में दो लोग एक पशु को लेकर गए हैं। जो उसे काटकर मांस की बिक्री करेंगे। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई। पुलिस को देखकर दो युवक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से 175 किलो प्रतिबंधित मांस, तराजू व औजार बरामद किया। टीम की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने बरामद मांस का परीक्षण किया।  कुंडा थाना पुलिस ने गौ संरक्षण स्क्वायडके एसआई प्रवीण सिंह की तहरीर पर आरोपी अकबर व तासीम निवासी ग्राम इस्लामनगर थाना कुंडा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार