कांगो: सैनिक ने बेटे का अंतिम संस्कार उसके बगैर करने पर की पत्नी समेत 13 लोगों की हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

गोमा। उत्तर-पूर्वी कांगो में एक सैनिक ने उसके घर पहुंचने से पहले उसके पुत्र का अंतिम संस्कार करने के कारण गुस्से में आकर अपने परिवार के सदस्यों एवं अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में 10 बच्चों समेत 13 लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार रात इटुरी प्रांत में हुई। 

इटुरी प्रांत में सेना के एक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स नगोंगो ने बताया कि शनिवार देर रात को किए गए इस हमले में सैनिक की पत्नी, सास-ससुर और उसके दो बच्चे मारे गए। इसके बाद उसने अन्य लोगों पर भी गोली चलाई। सैनिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

स्थानीय ग्राम प्रमुख बराका मुगुवा ऑस्कर ने बताया कि सैनिक प्रांत के किसी और गांव में तैनात था और जब वह घर पहुंचा तो उसके परिवार के सदस्य वहां उसके बेटे की मौत का शोक मना रहे थे। सैनिक के बेटे की मौत बृहस्पतिवार को प्राकृतिक कारणों से हुई थी। ऑस्कर ने कहा, सैनिक को यह बात पसंद नहीं आई कि उसकी स्वीकृति के बिना और उसकी गैरमौजदूगी में उसके बेटे को दफना दिया गया। सैनिक को पकड़ने के लिए कांगो सेना के अन्य कर्मियों को भेजा गया है। आरोपी सैनिक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के सशस्त्र बल या एफएआरडीसी का सदस्य है, जो हमले के बाद घटनास्थल से भाग गया। 

ये भी पढे़ं- सुलावेसी द्वीप के पास इंडोनेशिया की नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 19 अन्य लापता

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मदरसा फर्जी नियुक्ति कांड: पुलिस दे रही आरोपियों की तलाश में दबिश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रडार पर
लखनऊ, कन्नौज, इटावा और वाराणसी में मिलिट्री स्कूल खोले जाने चाहिए : अखिलेश यादव
वाराणसी रेंज में पहली बार शुरू हुई व्हाट्सएप ‘बॉट’ सेवा, अब गुमनाम तरीके से दें अपराध की खबर
प्राप्त की गई डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व का प्रतीक है : केजीएमयू के 21वां दीक्षांत समारोह में बोलीं आनन्दी बेन पटेल
लखनऊ विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि: तंजानिया के शोधार्थी को भारत-तंजानिया माध्यमिक शिक्षा पर रिसर्च के लिए मिली पहली अंतरराष्ट्रीय PhD