Etawah: कार सवार बदमाशों ने बालक का दिनदहाड़े किया अपहरण, बॉस फोन कर बोला- गलत बच्चे को उठा लिया, फिर हुआ ये सब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में कार सवार बदमाशों ने बाल का किया अपहरण।

इटावा में कार सवार बदमाशों ने बालक का दिनदहाड़े का अपहरण कर लिया। इसके बाद बॉस का फोन आने पर दो किमी दूर छोड़कर भाग निकला।

इटावा, अमृत विचार। बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बहादुरपुर पडाव में रविवार की दोपहर करीबन दो बजे  11 वर्षीय कक्षा चार का छात्र रितिक पुत्र गोरेलाल नागर घर के पीछे खेतों में शौचक्रिया के लिए गया हुआ था।

तभी लाल रंग की कार से तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया,रितिक ने बदमाशों से बचने का प्रयास किया लेकिन भागने के दौरान रितिक गिर गया इसके बाद तीनों बदमाशों ने बालक को पकड़ लिया और आंख और मुंह पर पट्टी बांध गाड़ी में डालकर ले गए, कुछ दूर जाने पर बदमाशों ने पकड़े हुए बालक की फोटो खींची और किसी को भेजी उधर से फोन उसने बदमाशों से कहा कि तुमने गलत बच्चों को उठा लिया है।

इसे छोड़ दो जिसके बाद घटनास्थल से करीब 2  किलोमीटर दूर वीरान पड़े भट्टे के समीप बच्चों को छोड़कर कार सवार तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। बच्चे के गायब होने पर तुरंत बच्चे की मां आरती ने बताया कि जैसे ही मेरा बेटा गायब हुआ तो हम लोग  ढूंढने लगे,मैं थाने मदद के लिए पहुंची।

जहां थाने में मौजूद पुलिस ने मुझे पर ही उल्टे आरोप लगाए और कहा कि तुमने उससे कुछ कहा होगा इसलिए वैसे ही चला गया और मुझे वहां से जाने के लिए कह दिया,जब मैं रोती बलखती रही तो मेरी बात पुलिस ने सुना,लेकिन उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई फिर मैं और अपने पूरे परिवार और गांव के लोगों को साथ लेकर अपने बच्चों को ढूंढने के लिए निकल गई।

वहीं, घर से करीब 2  किलोमीटर दूर मेरा बच्चा मुझे मिल गया जहां उसने मुझे बताया कि लाल रंग की गाड़ी में सवार तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया था लेकिन जब उसकी फोटो बदमाशों ने किसी को भेजी तो उधर से कहा गया कि ये वो बच्चा नहीं है इसे छोड़ दो।

अपहरणकर्ताओं से छूटा हुआ 11 वर्षीय बालक रितिक ने बताया कि मैं जब तक कुछ समझ पाता तब तक उन्होंने मुझे पकड़ लिया और वह लगातार फोन पर किसी से बात कर रहे थे जब मेरी फोटो खींचकर उन्होंने उस व्यक्ति को भेजी तो उसने कह दिया कि यह वह बच्चा नहीं है तुमने गलत बच्चों को उठा लिया है उसको छोड़ दो,जिसपर उन्होंने मुझे घर से दूर वीरान पड़े ईट भट्टे के पास छोड़ कर फरार हो गए।

मैं वहां से अपने घर की तरफ आ रहा था तभी तेरी मां और गांव के लोग मुझे तलासते हुए मेरे पास आगए,मैंने अपने गांव वालों अपनी मां को पूरी बात बताई पुलिस ने भी मुझ से पूछता कि जिन्हें मैंने पूरी बात बताई।

मामले की जानकारी देते हुए बसरेहर थाना प्रभारी बेचन सिंह ने बताया की बालक के गायब होने की सूचना उसकी मां ने आकर थाने पर जिसको तुरंत उसके गांव में जाकर बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन बालक पहले से ही घर पर आ चुका था,उन्होंने बताया कि बच्चा गांव में ही खेलने के लिए निकल गया था जहां से वह एक घंटे के बाद लौट आया,बच्चे के साथ कोई भी अपहरण जेसी कोई घटना नहीं हुई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज