समुद्री सीमा पार करने के आरोप में श्रीलंकाई सेना ने नौ भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनाथपुरम। श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा का कथित रूप से उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के नौ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य के मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने दो मशीनीकृत नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। उन्होंने बताया कि रामनाथपुरम जिले के मंडपम के रहने वाले मछुआरे सोमवार सुबह मछलियां पकड़ने निकले थे और उन्हें देर रात कच्चाथीवु और नेदुनथीवु के बीच गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढे़ं- बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी की कोशिश की नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज