टिहरी: झील में डूबी महिला, 40 फीट की गहराई से शव किया बरामद
टिहरी, अमृत विचार। बीती रात टिहरी की रहने वाली महिला अपने गांव से गायब हो गई। महिला का नाम विजयलक्ष्मी (38) पत्नी स्व. दिनेश चौहान बताया जा रहा है। महिला का गांव टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत लम्बगांव के कंगसाली क्षेत्र में बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बुधवार को महिला की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस को महिला का चप्पल और फोन झील के किनारे मिला। जिसके बाद पुलिस ने झील में सर्च अभियान चलाया। एसडीआरएफ ने टिहरी झील से महिला का शव 40 फीट की गहराई से बरामद किया।
