प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रागिनी ने बढ़ाया जौनपुर का गौरव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जौनपुर जिले के अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना की प्रधानाध्यापिका रागिनी गुप्ता की चार कविताएं कविता संग्रह "चहक" में शामिल हुई है, यह जनपद के सभी शिक्षकों लिए गौरव की बात है। भारत का शिराज' कहे जाने वाले यमदग्निपुरम‍् जौनपुर में प्रतिभाओं की कमी कभी नहीं रही।

यह जनपद इतिहास में शिक्षा के लिए देश में मशहूर था। विदेशों से भी लोग यहां पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते थे। आज यहां के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना की प्रधानाध्यापक रागिनी गुप्ता ने।

उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के अनुभवी शिक्षकों में जौनपुर की रागिनी ने भी अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करा लिया। बच्चों के लिए विभिन्न विषयों से संबंधित 140 कविताओं के संग्रह 'चहक' में रागिनी की 4 कविताएं शामिल हैं। यह जनपद के सभी शिक्षकों के लिए गौरव की बात है।

रागिनी गुप्ता ने बताया कि 'चहक' का सम्पादन राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका अरूना कुमारी राजपूत 'राज' द्वारा किया गया है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि उनकी 4 कविताएं 'चहक' में प्रकाशित होना उनके लिए गर्व का क्षण है। ये कविताएं निश्चित ही बच्चों के लिए लाभदायक होंगी। साथ ही शिक्षण कार्य में भी सभी शिक्षकों की मदद भी करेंगी।

अभिनव प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका होने के नाते मैं अपने विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी प्रोत्साहित और उनका उत्साह बढ़ाती रहती हूं। साथ ही बच्चों की शिक्षा में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए इसका भी पूरा ध्यान देती हूं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों, साथी शिक्षकों के साथ ही शिक्षा अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:-मऊ में बोले केशव मौर्य- गरीब, किसान, महिलाओं को समर्पित है योगी-मोदी सरकार

संबंधित समाचार