अहमदाबाद में कलम नो कार्निवल पुस्तक मेले का उद्घाटन
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यहां कलम नो कार्निवल (क़लम का कार्निवल) पुस्तक मेले का शुक्रवार को उद्घाटन किया।
पटेल ने आज अहमदाबाद सीजी रोड स्थित सुशीलाबेन रतिलाल हॉल में नवभारत साहित्य मंदिर द्वारा आयोजित कलम नो कार्निवल पुस्तक मेले का उद्घाटन करके पुस्तक प्रदर्शनी देखी और वहाँ उपस्थित विभिन्न लेखकों के साथ वार्तालाप भी किया।
20 अगस्त तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में इतिहास, पौराणिक कथा, अध्यात्म, धर्म, सस्पेंस, ड्रामा, हॉरर, सेल्फ़-हेल्प, मैनेजमेंट, प्रेरक कथा आदि विषयों की 25,000 से अधिक पुस्तकें रखी गई हैं।
इसके अलावा पुस्तकें अंग्रेज़ी एवं गुजराती दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि नवभारत साहित्य मंदिर द्वारा पिछले कई वर्षों से पुस्तक मेले का आयोजन किया जाता है। कलमनो कार्निवल पुस्तक मेले में विधायक अमितभाई शाह, साहित्यकार, लेखक, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को SC से राहत मिलने के बाद बोले खरगे, कहा- देश की जनता और लोकतंत्र की जीत हुई
