छत्तीसगढ़: जमीन के विवाद में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई का सिर धड़ से अलग कर दिया। दोनों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। कल विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे भाई को मार दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के धरमजयगढ़ थाना अंतर्गत नरकालो निवासी धीरसाय राठिया (41) अपने परिवार के साथ रहता था। वह घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। बताया जा रहा है कि पुश्तैनी जमीन को लेकर उसका अपने छोटे भाई अमीरसाय राठिया (40) से विवाद चल रहा था। इसी बीच कल अमीरसाय अपने खेत में काम करने पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धीरसाय ने कुल्हाड़ी से भाई पर हमला बोल दिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया।

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़ में चार-चार किलोग्राम के दो बारूदी सुरंग बरामद