Sawan Somwar 2023: सावन का पांचवां सोमवार, शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़, जयकारों के साथ लाइन में लगकर कर रहे दर्शन
कानपुर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
कानपुर में सावन के पांचवें सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। भक्त जयकारों के साथ लाइन में लगकर दर्शन कर रहे है।
कानपुर, अमृत विचार। श्रावण माह के पांचवें सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्त जाकर दर्शन कर रहे है। नागेश्वर मंदिर नयागंज , खेरेपति मंदिर माल रोड ,सिद्धनाथ मंदिर जाजमऊ ,कैलाशपति मंदिर शिवाला, आंनदेश्वर मंदिर परमट, कोतवालेश्वर खेरेश्वर मंदिर शिवराजपुर समेत अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही हजारों भक्तों की भीड़ लगी हुई है।मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बम-बम भोले, जय भोलनाथ के जयकारों से गूंज रहे है।
भक्त शिवलिंगों पर जलाभिषेक, धतूरा, नीले फूल, बेल-पत्र, बेल अर्पण करके भक्त पूजन कर रहे है। शिव मंदिरों के बाहर पुलिस-प्रशासन के पुख्ता इंतजाम है। इसके साथ ही पीएसी की भी तैनाती की गई। मंदिर परिसर से लगाकर मंदिर की ओर आने वाले रास्तों में सीसीटीवी की निगरानी रखी गई।
