Kanpur News: अपर मुख्य सचिव की फटकार का केस्को को नहीं हुआ असर, 70 मोहल्लों की बिजली गुल, गर्मी में बिलबिलाए लोग
कानपुर में सचिव के फटकारने के बाद भी 70 मोहल्लों की बिजली गुल रही।
कानपुर में सचिव के फटकारने के बाद भी 70 मोहल्लों की बिजली गुल रही। बिजली न आने की वजह से लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कानपुर, अमृत विचार। अपर मुख्य सचिव की फटकार का भी असर केस्को के अधिकारियों पर नहीं दिखा। शहर में सचिव के होने के बाद भी 10 मोहल्लों में बिजली करीब नौ घंटे गुल रही। बिजली न आने की वजह से लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को एक ओर जहां ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग (उप शासन) अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता बिजली के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इधर, कारवालो नगर, रविंद्रपुरम, तात्या टोपे नगर, वरुण विहार, गोपाल नगर, सुंदर नगर व नवीन नगर में बिजली गुल थी। इन मोहल्लों में बिजली सुबह से शाम तक गयाब रही। लोग बिजली न आने की शिकायत केस्को के कंट्रोल रूम नम्बर व अभियंताओ नम्बर पर कर रहे थे।
अभियंताओं ने अनजान नम्बरों से आ रही कॉल को रिसीव करना भी मुनासिब नहीं समझा। जबकि कंट्रोल रूम नम्बर में आ रही कॉल तो उठी लेकिन उनका समय पर निस्तारण नहीं हुआ। बिजली न आने की वजह से लोगों को पेयजल समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा फूलबाग, जाजमऊ व नौबस्ता में भी बिजली करीब नौ से 10 घंटे गुल रही।
केस्को मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत मरम्मत कार्य 10 मोहल्लों में किया गया है। इस वजह से कुछ समय तक बिजली सप्लाई बाधित रही। कार्य पूरा होने पर बिजली सप्लाई चालू की गई। फूलबाग, जाजमऊ व नौबस्ता में तीन ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे, जिनको दुरुस्त किया गया है। आई 30 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। साथ ही टीम ने 14 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी
