लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पूर्व पदाधिकारियों ने लगाए आरोप, कही ये बात  

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पार्टी के यूथ विंग से जुड़े पूर्व पदाधिकारियों ने उपेक्षा करने समेत कई आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सपा यूथ विंग के पूर्व राष्ट्रिय सचिव प्रदीप तिवारी ने उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा में ऊंची जाती वालों की उपेक्षा की जाती है। साथ ही पार्टी में टिकट के नाम पर पैसा लिया जाता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के दिनों में साथ रहने वालों को अखिलेश यादव साइडलाइन कर देते हैं। 

एक अन्य नेता ब्रजेश यादव ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बनकर उन्होंने कई वर्षों तक काम किया। अखिलेश यादव के साथ कई आंदोलन किये। लेकिन जब चुनावों में टिकट वितरण की बारी आयी तो उन्हें नकार दिया गया। उन्होंने कहा कि जो भी हिन्दू धर्म के खिलाफ बयान दिए जा रहे हैं वो समाजवादी पार्टी की ही करनी है। नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव पार्टी को डूबने पर आमादा हैं और उन्हें चाटुकारों ने घेर रखा है। 

ये भी पढ़ें-  लखनऊ : CM योगी ने विधानसभा में दिया जवाब - Cyber Crime रोकने को प्रदेश में 18 थाने स्थापित    

संबंधित समाचार