कानपुर : गंगा उफनाई, सरयू पुरवा में दो मकान बहे

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, कानपुर । कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से शुरू हुई कटान से दो मकान ढह गए। गृहस्थी का सामान बह गया। मकान में रह रहे लोग जान बचाकर बाहर आ गए। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने जांच की। पता चला है कि गंगा का जलस्तर 8 सेमी बढ़ गया है।

कोहना के सरयू पुरवा में लोगों ने गंगा किनारे मकान बनवा लिए हैं। जलस्तर बढ़ने से बाबू लाला और रमेश का मकान गिर गया। बाबू लाल ने बताया कि देर रात तेज आवाज आने पर उनकी नींद खुली तो देखा कि मकान का पिछला हिस्सा गंगा में बह गया है। यही हाल रमेश के मकान का हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण में पता चला कि गंगा का जलस्तर 8 सेमी बढ़ गया है। वहां पर बने मकानों को खाली करवाकर लोगों को मन्नीपुरवा स्थित सरकारी स्कूल में रुकवाया गया है।

थमने के बाद फिर बढ़ने लगा जलस्तर

गंगा का जलस्तर जुलाई माह में तेजी से बढ़ा था, लेकिन माह के अंत में थम गया था। अगस्त माह में फिर से हरिद्वार और नरौरा डैम से हर दिर करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते 12 घंटों में  गंगा का 8 सेमी. जलस्तर बढ़ गया है। जिसे देखते हुए गंगा बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं।

कानपुर गंगा बैराज में बुधवार का जलस्तर 
गंगा बैराज के अपस्ट्रीम - 113.52मीटर
डाउस्ट्रीम में जलस्तर- 113.30 मीटर 
नरौरा बांध से जल छोड़ा गया - 1,62,120 क्यूसेक
हरिद्वार से जल छोड़ा गया- 1,37,882 क्यूसेक
गंगा बैराज से छोड़ा जा रहा जल- 2,84,021 क्यूसेक
शुक्लागंज में जलस्तर- 112.10 मीटर 
कानपुर में चेतावनी बिंदु 114 मीटर

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : आर्थिक रूप से कमजोर याची को जमानत शर्तों में मिली राहत

संबंधित समाचार