Fatehpur Suicide : विवाद के बाद बेटी ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त, मां बोली- जिंदगी भर रहेगा पछतावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में मां से विवाद के बाद बेटी ने लगाई फांसी।

फतेहपुर के औंग थानाक्षेत्र के एक गांव में मां से विवाद के बाद बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

फतेहपुर, अमृत विचार। मां की डांट से क्षुब्ध एक किशोरी का शव शुक्रवार सुबह जंगल में एक पेड़ से लटकता मिला है। वहीं मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी जयचंद्र की 15 वर्षीय पुत्री उर्मिला देवी ने गुरुवार की रात फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम किसी बात को लेकर उर्मिला को उसकी मां ने जमकर डांट दिया था। शाम को वह खेत में काम करने के बाद घर चली गई थी। घर पहुंचे परिजनों को उर्मिला घर पर नहीं मिली तो तलाश शुरू की। लेकिन देर रात तक कहीं कुछ पता न चलने पर परिजन घर वापस लौट गए थे।

शुक्रवार सुबह गांव के धर्मराज धान के खेत में पानी लगाने के लिए जैसे ही जीन पाइप फैलाने को चला वैसे पेड़ पर उर्मिला का शव फंदे से लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार