भाजपा सांसद निरहुआ ने की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। एक तरफ जहां आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लेकर अक्सर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हमलावर रहती है तो वहीं दूसरी आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने लालू यादव से मुलाकात कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। बता दें दिनेश लाल यादव ने लालू प्रसाद यादव से हुई मुलाकात की तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। 

इसमें वह लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फोटो के कैप्शन लिखा है कि आज भोजपुरिया समाज के अभिभावक, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी के आशिर्वाद लेवे के साथ ही उहा के स्वास्थ्य लाभ के जानकारी भईल ह। मा. लालू जी के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद हमनी के ई पहिला मुलाकात रहल ह। हमनी भोजपुरी के लेकर खूब चर्चा कइली।

तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन मिल रहे हैं। बता दें कि लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट हुए तकरीबन आठ महीने बीत चुके हैं। 5 दिसम्बर 2022 को सिंगापूर में उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट सफल हुआ था। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी। जिसके बाद वह फरवरी 2023 में दिल्ली लौट आए थे।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार, अधिकारियों को दिए निस्तारण के आदेश

संबंधित समाचार