Farrukhabad News : बदमाशों ने घर जा रहे युवक को मारी गोली, CCTV में कैद घटना, सात के खिलाफ FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में बदमाशों ने घर जा रहे युवक को मारी गोली।

फर्रुखाबाद में बदमाशों ने घर जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में शोरुम से काम करके ई-रिक्शा से घर जा रहे युवक को गोली मार दी गयी| जिससे सीने में गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया | उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| हालत गंभीर होनें पर उसे रेफर कर दिया गया|

थाना मऊदरवाजा के हैवतपुर गढिया काशीराम कालोनी निवासी 34 वर्षीय गौरव गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता चौक पर एक शोरूम में कार्य करता है| उसने बताया कि शनिवार देर रात लगभग वह शोरूम से घर ई-रिक्शा पर बैठकर जा रहा था| जब वह थाना मऊदरवाजा पर चुंगी के निकट पंहुचा तो दबंगों नें उसे ई-रिक्शा से उतार कर उसके सीने में गोली मार दी। और फरार हो गये| लहुलुहान गौरव को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे।

हालत गंभीर होनें पर उसे रेफर कर दिया गया| इसके बाद उसे शहर कोतवाली के नाला मछरटटा स्थित एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, शहर कोतवाल अनिल कुमार चौबे, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आमोद कुमार आदि फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच की| मामले के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है|

मौके पर  फील्ड यूनिट ने पहुंच साक्ष्य एकत्रित किए। गौरव की मां रेखा गुप्ता की तहरीर पर थाना मऊ दरवाजा में शिवम उर्फ छुआरा, ऋषभ दुबे, सागर गुप्ता, अंकुल बाथम, अंशु पटवा, गोलू, अजय के खिलाफ जान से मारने की धारा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार नें बताया कि सीसीटीवी कैमरों को तलाशा जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार