VIRAL VIDEO: कबूतर ने की जबरदस्त कलाबाजी, वीडियो देखकर यूजर्स रह गए शॉक्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों और पक्षियों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हम सभी हैरान रह जाते हैं। इन दिनों  एक कबूतर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कबूतर गजब की कलाबाजियां दिखाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो कबूतर कोई मंझा हुआ जिमनास्ट हो। इसी वजह से वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वायरल वीडियो में एक कबूतर को आप जबरदस्त कलाबाजी करते देख सकते हैं। वीडियो की शुरुआत मेंआप देख सकते हैं कि, कैसे सबसे पहले भूरे रंग के पंखों वाला एक कबूतर हवा में छलांग लगा रहा है। कबूतर अपनी बॉडी को पीछे की ओर घुमाते हुए अपने पैरों पर फिर से उतरने से पहले पूरे 360 डिग्री का चक्कर लगाता नजर आता है। महज 14 सेकंड के अंदर कबूतर एक के बाद एक तीन बैकफ्लिप स्टंट करता नजर आ रहा है। बता दें ट्विटर पर इस वीडियो को @shouldhaveanima नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।  

ये भी पढे़ं- Independence Day 2023: कंफ्यूजन करें दूर, 15 अगस्त को 76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस? यहां जानिए सही जवाब

 

संबंधित समाचार