पूर्वी अफगानिस्तान के एक होटल में विस्फोट, तीन की मौत.. सात अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत खोस्त के एक होटल में सोमवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। खोस्त में पुलिस के एक प्रवक्ता मुस्तगफिर गुरबाज ने बताया कि यह विस्फोट शहर के उस होटल में हुआ, जहां अफगानी लोग और अफगानिस्तान की सीमा से सटे उत्तरी वजीरिस्तान से शरणार्थी अक्सर आते थे।

 उत्तरी वजीरिस्तान पूर्व में पाकिस्तानी आतंकवादियों का एक गढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश रहे हैं कि विस्फोट कैसे हुआ और कौन लोग इसके पीछे हैं। 

पुलिस के मुताबिक, तत्काल रूप से विस्फोट की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली हैं हालांकि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पूर्व में हुए हमलों के लिए इस्लामिक स्टेट समूह से संबंधित क्षेत्रीय सहयोगी को जिम्मेदार ठहराया है, जिसे ‘खोरासान प्रांत में इस्लामिक स्टेट’ के रूप में भी जाना जाता है। गुरबाज ने होटल में ठहरे पाकिस्तानी शरणार्थियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

 पाकिस्तान में प्राधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी तालिबान के सदस्य खोस्त और अफगानिस्तान में बहुत सी जगह छिपे हुए हैं। पाकिस्तानी तालिबान को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:- अनवार-उल-हक काकड़ बने पाकिस्तान के 8वें कार्यवाहक प्रधानमंत्री, शपथ से पहले छोड़ी सीनेटर पोस्ट

संबंधित समाचार