बागेश्वर उप चुनाव : मुख्यमंत्री धामी समेत 40 दिग्गज संभालेंगे प्रचार की कमान

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा ने बागेश्वर उप चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कई बड़े चेहरे शामिल हैं। 

भाजपा ने बागेश्वर उप चुनाव के लिए कमर कस ली है। राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रमुख अरुण सिंह ने बुधवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। प्रचारकों में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय महासचिव रेखा वर्मा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, केंद्रीय रक्षाराज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा व रमेश पोखरिया निशंक, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व विजय बहुगुणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल व मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रेम चंद्र अग्रवाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, संगठन मंत्री अजेय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं खिलेंद्र चौधरीएवं राजेंद्र बिष्ट, बलवंत सिंह भौर्याल, दीप्ति रावत, स्वराज विधवान, नेहा जोशी, विधायक सुरेश गढ़िया, भोपाल राम, फकीर राम टम्टा, शेर सिंह गढ़िया, मीना गंगोला, बसंती देवी, शिव सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बल्दिया, आशा नौटियाल, जोगेंद्र पुंडीर, समीर आर्य, शशांक रावत आदि शामिल है।

संबंधित समाचार