उप्र: भ्रष्टाचार के आरोप में महोबा के पुलिस अधीक्षक निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसपी महोबा मणिलाल पाटीदार को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि एसपी द्वारा गिट्टी परिवहन में लगी गाड़ियों के मालिक से अवैध वसूली की मांग की गई लेकिन वाहन स्वामी द्वारा धन न दिए जाने के बाद पुलिस द्वारा …

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसपी महोबा मणिलाल पाटीदार को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि एसपी द्वारा गिट्टी परिवहन में लगी गाड़ियों के मालिक से अवैध वसूली की मांग की गई लेकिन वाहन स्वामी द्वारा धन न दिए जाने के बाद पुलिस द्वारा उनका उत्पीड़न किया गया। बता दें कि मणिलाल पाटीदार अखिल भारतीय सेवा के साथ-साथ अनुसाशित बल के सदस्य भी हैं। मणिलाल पाटीदार पुलिस की छवि धूमिल करने के साथ ही सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लगाने जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद हटाए गए हैं।

संबंधित समाचार