पीलीभीत: बालाजी फाइनेंस कंपनी के मालिक पर धोखाधड़ी और गबन की रिपोर्ट..जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। किराना व्यापारी ने अपने व पत्नी के नाम से बालाजी फाइनेंस कंपनी में दो फिक्स डिपॉजिट और आरडी खुलवाई। दो लाख चार हजार रुपये भी कंपनी मालिक के समय से भुगतान का आश्वासन देने पर जमा करा दिए गए। मगर नियत समयावधि के तीन साल बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

दर्ज की गई रिपोर्ट में मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी राजेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि वह परचून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने एक सितंबर 2020 को दो फिक्स डिपॉजिट 45-45 हजार रुपये के और आरडी मासिक बचत योजना में अपने व पत्नी के नाम से खुलवाई थी। यह एक साल की अवधि के लिए थे।

 मधुवन बाग कॉलोनी के निवासी बालाजी फाइनेंस कंपनी के मालिक प्रमोद अग्रवाल के विशेष आग्रह पर कुल 2.04 लाख रुपये जमा किए गए थे। उस वक्त समय पर भुगतान का भरोसा दिलाया गया। कई बार भुगतान के लिए चक्कर लगाए। तीन साल बीत गए लेकिन हर बार टालमटोल की जा रही है। आरोपी के घर गए तो हर बार मना करवा दी गई। ऐसे में पीड़ित के बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है।  पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: डॉक्टरों में नहीं छूट पा रही लेटलतीफी की आदत, मरीजों पर बरस रही आफत...जानिए मामला

 

संबंधित समाचार