बरेली: नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, सपा-भाजपा का प्रत्याशियों पर मंथन
बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में टांडाछंगा की रिक्त चल रही महिला जिला पंचायत सदस्य की सीट के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। सुबह दस से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र खरीदे जा सकते हैं।
शनिवार को अविनाश ने दीक्षा कुमारी व रजनी और गौरांगी व शिल्पी चौधरी ने अपने नाम से पर्चा खरीदा है। वहीं भाजपा से टिकट के लिए चार महिलाओं ने आवेदन किए हैं, इनमें से ही किसी एक का नाम फाइनल हो सकता है। सपा नेताओं ने चुनाव लड़ने वालों से आवेदन मांगे हैं। दरअसल, टांडाछंगा सीट कई माह से रिक्त है। इस पर पहले जीनत आरा विजयी हुईं थीं। मई में उनका निधन हो गया था।
चार आवेदन आए हैं। जिताऊ प्रत्याशी को उतारने के लिए प्रदेश हाईकमान से राय लेकर नाम घोषित करेंगे। 22 अगस्त तक प्रत्याशी तय कर दिया जाएगा। - पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा
रविवार को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार अपना आवेदन करेंगे और शाम तक सपा अपने प्रत्याशी की घोषणा कर देगी। - शिव चरन कश्यप, जिलाध्यक्ष सपा
ये भी पढ़ें- बरेली: पिकअप की टक्कर से कांवड़िया घायल...गुस्साए कांवड़ियों का हंगामा, हाइवे किया जाम
