रामपुर : बहन के घर जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, क्षतविक्षत मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा के मोहल्ला तेलीपुरा निवासी आसिफ (28) पेशे से ट्रक चालक है। शनिवार देर रात वह फैजुल्ला नगर निवासी अपनी बहन के घर जा रहा था, इस दौरान पटरी पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसका शव क्षति विक्षत हो गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कितने रुपये की देनी पड़ती है रिश्वत? पोस्टमार्टम हाउस में काली करतूत का खुलासा

संबंधित समाचार