सुल्तानपुर : दिन दहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर/ सुल्तानपुर, अमृत विचार। गोसाईगंज थाना क्षेत्र लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। रविवार की सुबह भी एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली किसने और क्यों मारी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

17 (93)

गोसाईगंज थाना क्षेत्र सुरौली गांव निवासी सफदर इमाम (27) पुत्र मो. हसनैन रविवार की सुबह बरूई गांव आया हुआ था। वापस जाते समय करीब पौने दस बजे अज्ञात लोगों ने उसे गोली मारकर भाग निकले। सूचना पर गोसाईगंज थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने सफदर को मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर भेजा। जबकि सफदर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह, एडिशनल एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक सफदर की गोसाईगंज बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी। सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि युवक को किसने और किसलिए गोली मारी अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है जांच पड़ताल चल रही है।

ये भी पढ़ें -Video - Bikaner-Prayagraj Express में पुलिसकर्मियों और टीटीई के बीच मारपीट, सीओ जीआरपी प्रयागराज करेंगे जांच

संबंधित समाचार