Kanpur: आर्मी अफसर बनकर सेना में नौकरी लगवाने का देते झांसा, तीन आरोपी गिरफ्तार, बेरोजगार लोग रहते सॉफ्ट टारगेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में आर्मी अफसर बनकर नौकरी लगवाने का झांसा देने वाले तीन शातिर गिरफ्तार।

कानपुर में आर्मी अफसर बनकर नौकरी लगवाने का झांसा देने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अब तक 300 बेरोजगार लोगों को ठगने की बात कबूली।

कानपुर, अमृत विचार। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक युवतियों से ठगी करने वाले तीन शातिरों को स्वरूप नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवक-युवतियों को ठगने के लिए किया जाता था। 

तीन लड़कियों की शिकायत पर पूरा खेल खुला 

स्वरूप नगर थाने में तीन लड़कियों ने आकर बताया कि उनको हिमांशु शर्मा नाम का युवक जो अपने आप को आर्मी में मेजर बताता है और उसके साथ में अंकुर जो अपने आपको कैप्टन बताता है। उन दोनों ने आर्मी में नौकरी लगावने के लिए पैसे ले लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ट्रेनिंग के नाम पर जगह-जगह ड्यूटी करवा रहा है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बेरोजगार लोग रहते सॉफ्ट टारगेट

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हिमांशु आर्मी का मेजर और अंकुर आर्मी का कैप्टन बनकर बेरोजगार लडकियों व लड़कों को आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर बरगलाते और पैसा ऐंठते थे। इस काम को करने के लिए दोनों कालेजों के बाहर घूमते रहते थे और सभी को नौकरी लगवाने का ऑफर दिया करते थे। तथा किसी को शक होने पर दोनो अलग-अलग अपने फोन से आर्मीका ब्रिगेडियर बनकर बात करते थे। वहीं, पैसा मिलने पर आदित्य की मदद से कम्प्यूटर से फर्जी नियुक्ति पत्र, आई कार्ड आदि प्रपत्र तैयार करके भेजते थे।

फर्जी ड्यूटी कराकर लोगों पर जमाते थे विश्वास

पीड़ित युवतियों ने बताया कि आरोपी उनको फर्जी ड्यूटी पर भी भेजते थे, कभी मोतीझील में चल रही कथा में तो कभी चमनगंज में जुलूस में ड्यूटी करने के लिए कहते थे। इतना ही नहीं, कई बार जंगल ट्रेनिंग करने के लिए दिल्ली भी लेकर गए, लेकिन जब उनसे सैलरी व अन्य अधिकारियों से मिलवाने के लिए कहा गया तो वह बरगलाने लगे और धमकी देने लगे। इस पर ठगे गए युवक-युवतियों ने पुलिस से शिकायत की।

अब तक 300 युवक-युवतियों को बनाया निशाना

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अब तक ढाई सौ से 300 युवक-युवतियों को नौकरी के नाम पर ठग चुके है। हर व्यक्ति से 15 हजार से एक लाख रुपये तक लेते थे। इसके बाद उसको फर्जी ड्यूटी कराते थे।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

1. हिमांशु शर्मा पुत्र राजू शर्मा निवासी सिक लाइन गडरियनपुरवा थाना फजलगंज।

2. अंकुर पाल पुत्र अवधेश कुमार निवासी शास्त्रीनगर थाना काकादेव।

3. आदित्य कुमार राजपूत पुत्र स्व0 विजय मनोहर निवासी शास्त्रीनगर थाना काकादेव।

यह सामान हुआ बरामद

एक एयर पिस्टल 4.5 एमएम, एक मोबाइल ओप्पो, आर्मी एसयूओ पद आई कार्ड, भारतीय सेना के कूटरचित दस्तावेज व फर्जी नियुक्त पत्र आदि फर्जी कूटरचित मोहरे व कूटरचित दस्तावेज बनाने के उपकरण बरामद हुए।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा, उ0नि० अरविन्द कुमार, उ0नि0 कुलदीप कुमार, उ0नि0 धीरेन्द्र प्रताप, का0 अक्षय कुमार, काठ धर्मेन्द्र कुमार, म0का0 अनामिका शामिल रहे।




संबंधित समाचार