रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप से 44.76 ग्राम स्मैक के साथ मां-बेटी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्मैक के साथ 83600 हजार की नगदी की बरामद

पुलिस को गच्चा देकर परिवार करता था स्मैक तस्करी

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने इलाके से स्मैक की सप्लाई करने वाली मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 44.76 ग्राम स्मैक बरामद की है। बताया कि पकड़ी गई आरोपी महिलाएं काफी समय से परिवार के साथ मिलकर स्मैक का धंधा करती हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ सदर अनुषा बडोला ने बताया कि 21 अगस्त को थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी सुंदरम शर्मा और आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा पुलिस टीम के साथ आजाद नगर इलाके में गश्त कर रही थीं। सूचना मिली कि दो महिलाएं इलाके में युवाओं को स्मैक की पुड़िया बनाकर सप्लाई कर रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब दबिश दी तो महिलाएं चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगी। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में महिलाओं ने मीना और सपना, हाल निवासी आजादनगर थाना ट्रांजिट कैंप व मूल निवासी ग्राम कुंवरपुर शेरगढ़ बरेली बताया। बताया कि उनका आपस में सगी मां-बेटी का रिश्ता है और पूरा परिवार लंबे समय से बरेली और रामपुर से स्मैक की खेप लाकर इलाके में महंगे दामों पर बेचता है।

इस दौरान तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 83600 रुपये भी बरामद हुए। सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि दोनों का नाम कई बार सामने आ चुका था। मगर परिवार हर बार ठिकाना बदलकर चकमा देता रहा है। वहीं आजाद नगर के लोगों ने भी कई बार इस परिवार की शिकायत दर्ज करवाई थी। 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता