बदायूं: दीवार कूदकर घर में घुसा युवक, किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
19 अगस्त को घर में सो रही थी युवती और छत पर सो रहे थे परिजन
DEMO IMAGE
उझानी, अमृत विचार। घर पर सो रही किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवक किशोरी के परिजनों के छत पर सोने के दौरान घर में कूद गया और किशोरी को दबोच लिया। किशोरी के विरोध करने पर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की आवाज सुनकर परिजन छत से उतर आए। आरोपी भाग गया। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ पुलिस के पास गई और तहरीर दी। बताया कि 19 अगस्त की रात उनका परिवार घर की छत पर सो रहा था। उनकी नाबालिग बेटी घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला कमल राठौर दीवार कूदकर घर में घुस आया। किशोरी को दबोच लिया। और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
किशोरी का मुंह दबा दिया। किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने शोर मचा दिया। तो छत पर सो रहा उनका परिवार छत से उतर आया। आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जबरन घर में घुसने, मारपीट, धमकाने और छेड़छाड़ करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी फरार है।
यह भी पढ़ें- बदायूं: टूटकर खेत में गिरी हाइटेंशन लाइन, युवक की करंट से मौत
