Farrukhabad: बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत, रिश्तेदारी से लौट रहा था, घर से 100 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा
फर्रुखाबाद में रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की बाढ़ के पानी में डूब कर मौत।
फर्रुखाबाद में रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की बाढ़ के पानी में डूब कर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूब कर मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक रिश्तेदारी से घर लौट रहर था। गांव के करीब आते ही उसका पांव गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जिजपुरा के मजरा प्रीतम नगर निवासी जितेंद्र (24 )पुत्र तोड़ी सिंह अपनी अपनी रिश्तेदारी में मनसूर नगर गया हुआ था। मंगलवार सुबह वह जब वापस लौटा तो बाढ़ का पानी गांव के चारों तरफ और बढ़ गया। जितेंद्र को एकाएक पानी बढ़ जाने का अंदाजा नहीं लगा और वह बाढ़ के पानी में घुसकर अपने घर जाने लगा। घर से करीब 100 मीटर की दूरी से पहले गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया।
कायमगंज और कंपिल पुलिस ने पहुंचकर गोताखोर बुलाए। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद जितेंद्र का शव बरामद किया। मृतक जितेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था। उसका पूरा परिवार उसी के ऊपर निर्भर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
