Mission 2024 : मायावती ने बुलाई संगठन की बड़ी बैठक, जनाधार बढ़ाने पर बनेगी रणनीति
लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपने पुराने जनाधार को वापस पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को संगठन की एक बड़ी बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत करने और सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में पार्टी के स्टेट, मंडल और जिला को-ऑर्डिनेटर, जिलाध्यक्ष, बसपा के अलग-अलग विंग के पदाधिकारी, समेत बीएस-4 से जुड़े जिम्मेदार भी मौजूद रहेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गौरतलब है कि अभी तक बसपा अध्यक्ष ने बिना किसी दल के सहयोग के लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। इसके लिए पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी बसपा पदाधिकारियों को बैठक के दौरान निर्देश बसपा अध्यक्ष देंगी।
ये भी पढ़ें - UP News : आज होगी यूपी कैबिनेट बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
