Raju Punjabi Death : हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन, देसी देसी ना बोल्या कर...जैसे कई हिट गाने दिए

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देसी देसी ना बोल्या कर... जैसे हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 33 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले 10 दिन से हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें काला पीलिया था। जिस कारण लीवर और फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने के कारण वे वैंटिलेटर पर थे। उनका अंतिम संस्कार राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। वह मौजूदा समय में हिसार के आजादनगर में रहते थे। 

राजू पंजाबी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाने-पहचाने चेहरे थे। उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी जैसे चर्चित गाने हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी। उन्होंने हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी।

राजू पंजाबी के निधन का पता चलते ही हरियाणवी गायक हिसार स्थित अस्पताल पहुंचे। गायक केडी इस दौरान रोने लगे।

ये भी पढ़ें : Crakk : स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म 'क्रैक' में हुई नोरा फतेही की एंट्री, Jacqueline Fernandez को किया रिप्लेस

संबंधित समाचार