अयोध्या : भक्तिपथ के एक ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग की बार-बार हिदायत के बावजूद लापरवाही भक्तिपथ निर्माण से जुड़े एक ठेकेदार को भारी पड़ी। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ने फर्म और उसके प्रोपराइटर के खिलाफ श्रीरामजन्मभूमि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

शिकायत में लोक निर्माण विभाग खंड-4 के अवर अभियंता रणंजय प्रताप सिंह का कहना है कि अयोध्या मुख्य मार्ग से हनुमानगढ़ी होते हुए श्रीरामजन्मभूमि तक भक्तिपथ मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य मेसर्स देव कन्स्ट्रक्शन प्रोपराइटर दिलीप तिवारी निवासी गौरही मंडी ताजगंज थाना ताजगंज आगरा की ओर से कराया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से मार्ग के किनारे डक्ट/ड्रेन के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए और लापरवाही पूर्वक विभिन्न केबलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बार-बार लिखित व मौखिक निर्देश के बावजूद न तो रवैय्या बदला और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए। आरजेबी पुलिस ने लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम तथा लापरवाही की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ DM ने दी चेतावनी - विद्यालय में फर्नीचर नहीं पहुंचा तो करेंगे कार्रवाई

संबंधित समाचार