लखनऊ : भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक उमेश पांडेय, सपा को बताया असामाजिक तत्वों की पार्टी 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2022 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक उमेश पांडेय गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ मधुबन के नगर पालिका अध्यक्ष गणेशमल ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर उमेश पांडेय ने कहा की सपा गुंडों की पार्टी है और आम शांत स्वभाव के लोगों की वहां कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे भाई की हत्या कर दी गई थी। 

इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा की उमेश पांडेय के भाई की हत्या घोसी ब्लॉक में की गई थी और इस हत्या का आरोप वर्तमान में समाजवादी पार्टी के टिकट पर घोसी में चुनाव लड़ रहे सुधाकर सिंह पर लगा था। उन्होंने कहा कि सपा के डीएनए में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार शामिल है।    

ये भी पढ़ें -लखनऊ : HOPE से बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया शुभारम्भ

संबंधित समाचार