RMLAU LLB Exam : 31 कालेजों के लिए बने 13 परीक्षा केंद्र, 18072 परीक्षार्थी होंगे शामिल
अयोध्या, अमृत विचार। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय सम-सेमेस्टर की परीक्षा 28 अगस्त से शुरू होकर 5 सितम्बर तक चलेगी। इसके लिए 13 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। जिनमें 31 महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी।
परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि सम्बद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी सम-सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9ः30 से दोपहर 12ः30 बजे तक, वही द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से सायं 5 तक सम्पन्न होगी। त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय सम-सेमेस्टर की परीक्षा में लगभग 18072 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सचलदल नियुक्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जायेगी। मीडिया प्रभारी डाॅ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केन्द्राध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी Video - डीएम अंकल घर तक जलभराव, कैसे जाएं स्कूल
