Hamirpur News: मौदहा में खाद से लदा ट्रक पकड़ा, बिल बाउचर फर्जी मिलने पर तीन के खिलाफ FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर के मौदहा में खाद से लदा ट्रक पकड़ा।

हमीरपुर के मौदहा में खाद से लदा ट्रक पकड़ा गया। बिल बाउचर फर्जी मिलने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

हमीरपुर, अमृत विचार। खाद की दुकान के सामने सैंकड़ों खाद लदे संदिग्ध ट्रक को कृषि अधिकारी ने पकड़ लिया। कोतवाली में ट्रक को खड़ा कराने के साथ जिला कृषि अधिकारी ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि खाद दुकानदार ने अपनी खाद नहीं होने की बात कही है।

शुक्रवार की सुबह जिला कृषि अधिकारी डा.हरिशंकर अपनी टीम के साथ कस्बे की खाद दुकानों पर बिक रही खाद की गुणवत्ता की जांच के लिए निकले। तभी उन्हें स्टेशन के निकट लक्ष्मी दाल मिल के सामने एक संदिग्ध हालात में खड़ा ट्रक दिखाई दिया। जिसके चालक से खाद की जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि इसे वह राजस्थान के सवाई माधोपुर के गुरुकृपा खाद बीज भंडार से कस्बे के लक्ष्मी दाल मिल के प्रोपाइटर अनादि गुप्ता के यहां लाई गई है।

जबकि अनादि गुप्ता ने कहा यह खाद उसकी नहीं है। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने खाद की बिलटी बाउचर और जीएसटी नम्बर की जांच की। जिसमें ट्रक नंबर आरजे .05 जीए 5110 पर बिल संख्या ई वे बिल संख्या 761361125921/21/08/23 फर्जी प्रस्तुत किए गए हैं। मौदहा के मैसर्स श्रीलक्ष्मी दाल मिल के जीएसटी नंबर 09AAYFS204 8E1ZS अंकित है।

उक्त आधार पर जिला कृषि अधिकारी डा.हरिशंकर ने मैसर्स श्रीगुरुकृपा खाद बीज भंडार मित्रपुरा सवाई माधोपुर, राजस्थान, प्रोप्राइटर अनादि गुप्ता मैसर्स श्रीलक्ष्मी दाल मिल स्टेशन रोड मौदहा और ट्रक चालक घनश्याम तिवारी निवासी बयाना भरतपुर राजस्थान के विरुद्ध उर्वरक अधिनियम की धारा 19C(2),3,3,7 के तहत मामला दर्ज कराकर ट्रक सहित चालक का लाइसेंस और बिल बाउचर और अन्य आवश्यक दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं।

संबंधित समाचार