35 साल की उम्र न खाएं ये फूड, नहीं तो हो सकती है दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कहा जाता है कि पहला सुख निरोगी काया, यानी अगर एक अच्छी लाइफ चाहते है तो अपनी हेल्थ पर ध्यान दें। वहीं शरीर को स्वस्थ रखने में हमारा भोजन बेहद महत्वपूण है, पर समय के साथ साथ हमारा पांचन तंत्र कमजोर हो जाता है।

इस वजह से 35 की उम्र के बाद हमारी पाचन शक्ति में गिरावट आने लगती है। जिस कारण हमारा शरीर कुछ चीजों को पचा नही पाता है। इस आर्टिकल में हम आप को कुछ ऐसी चीजों के के बारे में बताएंगे जिनका सेवन आप को 35 की उम्र के बाद बंद कर देना चाहिए। 

1- कैफीन
35 साल की उम्र के बाद आप को ज्यादा कैफीन से बचना चाहिए। क्योंकि यह हमारी स्लीप साइकिल को प्रभावित करता है। जिस कारण शरीर अनफिट रहने लगता है।

2- ज्यादा तला हुआ भोजन
शरीर को हमेशा फिट रखने के लिए आप को ज्यादा तला भोजन को खाने से बचना चाहिए। तले हुए खाने में पोषक तत्वों की मात्रा बहुत कम हो जाती है। उसमें ट्रांस फैट की मात्रा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

3-  पिज्जा, नूडल्स, बर्गर्स, मोमोज या पास्ता 
आप को पिज्जा, नूडल्स, बर्गर्स, मोमोज या पास्ता जैसे जंग फूड्स को नहीं खाना चाहिए।  इसकी वजह ये है कि ऐसे फूड्स में कई तरह के आर्टिफिशियल फ्लेवर्स का इस्तेमाल किया जाता है। जो आप के शरीर को दिक्कत दे सकते है। 

ये भी पढ़ें-  नूंह तनाव: VHP के 11 लोगों को मिली नलहड़ महादेव मंदिर में जलाभिषेक की अनुमति, सुरक्षा कड़ी