हरदोई : नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत - दो घायल
मल्लावां/ हरदोई, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर ननिहाल जा रहे बाइक सवार की नीलगाय ने टक्कर होने के चलते एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई तो पत्नी सहित सास भी गंभीर रूप से घायल हो गई.जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया ।
मल्लावां संडीला मार्ग पर मुकेश सक्सेना उम्र 26 वर्ष पुत्र बालक राम और अपनी पत्नी मौसमी 25 वर्ष तथा सास विनीत 50 वर्ष, मान्या 2 वर्ष निवासीगण पुरुवायां जो रक्षाबंधन त्यौहार पर अपने ननिहार बिसार गौरी संडीला बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही नया गांव के आगे एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी सड़क क्रॉस कर रही है एक नीलगाय की चपेट में आ गए जिसमें बाइक सवार मुकेश सक्सेना की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं मौसमी, विनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां एंबुलेंस की सहायता से लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
ऐसे में त्यौहार पर दर्दनाक हादसा होने से खुशियां मातम में पसर गई। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था जो खेती किसानी करता था। इस संबंध में कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें -अमेठी में प्रधानपति की हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
