अमेठी में प्रधानपति की हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। प्रधानपति की हत्या के मामले में प्रसाशन ने गुरुवार की सुबह कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा कर आक्रोशित परिजनों को शान्त कराया है। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी राजू फकीर के अवैध निर्माण को बुलडोजर से जमीदोंज किया गया है। गाँव मे तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। गुरुवार की सुबह मृतक प्रधानपति का शव भी गांव पहुँच गया जिसका दोपदर बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूरा मामला इन्हौना थाना क्षेत्र के करनगांव गांव का है जहां बुधवार दो पक्षों मे हो रहे दरवाजा लगाने के विवाद में समझौता कराने पहुंचे प्रधानपति मो रिजवान पर एक पक्ष के राजू फकीर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। दबंगो के हमले में प्रधानपति मो रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका ड्राइवर रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रिफर किया गया था जहाँ उसका गम्भीर हालत में इलाज चल रहा है।गुरुवार की सुबह भारी संख्या में पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर से आरोपी के अवैध निर्माण को गिरा दिया। आरोपी राजू फकीर ने तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण किया था। इस दौरान तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

राज्यमंत्री का करीबी था मृतक प्रधानपति
बताया जा रहा है कि मृतक प्रधानपति मो रिजवान तिलोई विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के करीबी थे। घटना के तुरंत बाद राज्यमंत्री के करीबी और पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना मौके पर पहुँचे थे। घटना को लेकर राज्यमंत्री ने अमेठी प्रसाशन को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया था।

शव गांव पहुँचने पर मचा कोहराम
गुरुवार की सुबह मृतक रिजवान का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुँचा जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिजन आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। जिस पर प्रसाशन ने कार्यवाही करते हुए आरोपी के अवैध निर्माण को जमीदोंज कर दिया ।

एसडीएम बोले 
वही एसडीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरोपी राजू फकीर ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा किया था जिसे गिरा दिया गया है। तालाब की भूमि पर ही दो अन्य लोगों द्वारा भी निर्माण किया गया है उन्हें भी बेदखली का नोटिस दिया गया है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : सरयू पुल से नदी में छलांग लगाने वाले युवक को बचाया

संबंधित समाचार