अयोध्या : सरयू पुल से नदी में छलांग लगाने वाले युवक को बचाया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। गुरुवार सुबह के समय अयोध्या के सरयू पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर तैनात जल पुलिस ने उसे रेस्क्यू कर बचा लिया। 
  
गुरुवार सुबह करीब 7 बजकर 20 मिनट पर अबरार अहमद पुत्र मुख्तार अहमद ( 45) निवासी ग्राम पटखौली थाना इनायत नगर  सरयू नदी के पुल से नदी में बीचो बीच से कूद गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, आरक्षी सचिन पाल और एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी अजय कुमार आदि ने जवानों के साथ मिलकर उस बचा लिया। युवक का प्राथमिक उपचार कर नया घाट चौकी को सुपुर्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली : श्रावणी पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी

संबंधित समाचार